चंबा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के भरे जाएंगे 13 पद, 2 मार्च को होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कमल किशोर शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी, चंबा ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल विकास परियोजना चंबा के अंतर्गत 1 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 12 सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए 24 फरवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

इन पदों के लिए साक्षात्कार 27 फरवरी को निर्धारित किए गए थे, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इन्हें रद्द कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के साक्षात्कार 2 मार्च को सुबह 10 बजे से बाल विकास परियोजना अधिकारी, चंबा के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।

  • रिक्त पदों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के दौरान ग्राम पंचायत सिंगी में 1 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का पद भरा जाएगा।
  • इसके अलावा चौंतडा वार्ड के आंगनवाड़ी केंद्र बनगोटू,
  • ग्राम पंचायत भनौता के हाडोठा,
  • ग्राम पंचायत कियाणी के झुलाडा व काहलो,
  • ग्राम पंचायत भडोह के गत्यानु तथा
  • हरदासपुर वार्ड के आंगनवाड़ी केंद्र हरदासपुरा-1 में भी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
  • इसी प्रकार ग्राम पंचायत पुखारी के भुमंणी,
  • ग्राम पंचायत खजियार के बेंसका,
  • ग्राम पंचायत प्राहनवी के हंडियाजू, ग्राम पंचायत पल्यूर के कैहलाला,
  • ग्राम पंचायत सरोल के घोलटी-2 तथा ग्राम पंचायत पुखारी के सोंथली आंगनवाड़ी केंद्रों में भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद भरे जाएंगे।

प्रशासन ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर साक्षात्कार में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर, 18 जून - नितीश पठानियां  विद्युत उपमंडल शाहपुर के...