बद्दी के मखनुमाजरा में अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगीं तीन गोलियां, PGI रैफर

--Advertisement--

बद्दी – रजनीश ठाकुर 

उपमंडल बद्दी के ग्राम पंचायत लेही के गावं मखनुमाजरा में स्कूल के समीप शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में स्थानीय युवक बलबीर चौधरी उर्फ बल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम के समय काले रंग की एक कार में सवार 4 से 5 युवक मौके पर पहुंचे और अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक काफी फायरिंग हुई।, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि हमलावर काले रंग की क्रेटा कार में आए थे।

फायरिंग के दौरान बल्लू को तीन गोलियां लगीं, जिनमें एक गोली शरीर को छूकर निकल गई, जबकि एक गोली उसकी टांग में और एक ऊपरी हिस्से में लगी। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी बद्दी विनोद धीमान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा हमलावरों की तलाश में जुट गई है। इसके अलावा सड़कों पर नाके लगा कर चैकिंग भी की गई। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी होने की बात कही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

22 मई तक बंद रहेगा रैत–नेरटी–कोहला रोड, यातायात रहेगा प्रभावित

हिमखबर डेस्क उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम,...

केदारनाथ धाम: श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी, खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट

हिमखबर डेस्क श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी श्री...

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

हिमखबर डेस्क जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की...