शिमला में एक और मर्डर! देर रात की भांजे की हत्या, फिर परिवार सहित फरार हो गया मामा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग में नेपाल के एक प्रवासी मजदूर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान धनीराम के रूप में हुई है और वह पड़ोसी देश से सेब के बागों में मजदूर के रूप में काम करने आया था।

पुलिस के मुताबिक, जराई गांव के एक स्थानीय बाग मालिक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया कि कुछ दिन पहले नेपाल से आए एक परिवार ने उनके बाग में काम करने का अनुरोध किया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने परिवार को काम दिया और अपनी संपत्ति पर बने एक शेड में रहने की अनुमति दी। धनी राम के साथ उसके मामा सुरेश, उसकी पत्नी और उसके पांच बच्चे भी थे।

शिकायत में बताया गया कि जब बाग मालिक शनिवार को शेड में गए, तो परिवार वहां नहीं मिला और शेड की तलाशी लेने पर उन्हें धनीराम अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें बाद में मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, बाग मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद ठियोग से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के बोल 

शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (एक) (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मृतक के परिवार का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...