सरकारी कार्यक्रम में जमीन पर बैठे विधायक डॉ. जनक राज, अधिकारियों को दी ये चेतावनी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में पहुंचते ही विधायक डॉ. जनक राज लोगों के साथ जमीन पर बैठ गए। दोपहर एक बजे वह अचानक कार्यक्रम में पहुंच गए। उनके जमीन पर बैठते ही उपायुक्त मुकेश रेपसवाल उन्हें मंच पर बिठाने के लिए पहुंच गए, लेकिन वह नहीं माने।

इसके बाद जिला मार्केट अध्यक्ष ललित ठाकुर उन्हें जबरदस्ती खींचकर मंच पर ले गए। विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भी उन्हें मंच पर बैठने का आग्रह किया। तब जाकर वो मंच पर बैठने को राजी हुए। जब उन्हें मंच पर बोलने का मौका मिला तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कुछ अधिकारी जनप्रतिनिधि को लेकर बात करते हैं कि वह किसी प्रतिनिधि की नहीं सुनते, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

ऐसे अधिकारियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक देश है यहां जनप्रतिनिधि और जनता की आवाज सुननी पड़ेगी। अन्यथा वह इस देश को छोड़कर कहीं और जा सकते हैं। इस मुद्दे को लेकर वह विधानसभा में भी आवाज बुलंद करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...