महज 5 दिन ही टिकी दुल्हन, सात फेरे लेकर लुट गया हमीरपुर का दूल्हा

--Advertisement--

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क

जिला ग्राम पंचायत ब्राह्लड़ी के तहत आने वाले डुढाणा गांव में एक व्यक्ति की शादी करवाकर उसे लाखों का चूना लगाया गया है। यह शादी वर्ष 2025 में हुई थी। शादी के उपरांत दुल्हन महज पांच दिन ही ससुराल में रही तथा छठे दिन बहाना बनाकर चली गई। उसके बाद दुल्हन लौटकर वापस नहीं आई। जिस बिचौलिए ने रुपए लेकर शादी करवाई थी जब उससे बात की गई तो उसका कहना था कि कोई दूसरी लडक़ी लाएंगे।

पीडि़त परिवार का कहना है कि शादी पर पांच लाख से अधिक का खर्च हो चुका है। पुलिस के पास पहुंचकर परिवार ने खर्च हो चुके रुपए दिलवाने की मंाग की है। इनका कहना है कि इन्हें अब दुल्हन नहीं चाहिए, लेकिन जो पैसा शादी के लिए खर्च हुआ है, उसे दिलवाया जाए।

डुढाणा गांव के व्यक्ति संजय कुमार ने बताया कि अगस्त 2025 को उसकी शादी करवाई गई थी। लुधियाना मछीवाड़ा में शादी करवाई गई थी। उसके उपरांत महिला चार स ेपांच दिन इसके साथ रही तथा बाद में इसे छोडक़र चली गई। महिला ने कहा कि वह एक दो दिन में वापस लौट आएगी लेकिन आज तक नहीं आई।

जिस बिचौलिए को डेढ़ लाख रुपए दिया गया था वह अब और लडक़ी से शादी करवाने की बात कह रहा है। बिचौलिए ने कहा कि मछीवाड़ा को चलो। आरोप लगाया कि पांच बार मछीवाड़ा गए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। छह बार मछीवाड़ा जाने पर भी 60 हजार रुपए खर्च हुआ है।

शादी के नाम पर लूटा

संजय कुमार का कहना है कि उसे शादी के नाम पर लूटा गया है। बिचौलिए ने डेढ़ लाख रुपए लिया तथा लुधिायान में शादी करवाई। महज पांच दिन बाद दुल्हन छोडक़र चली गई तथा वापस नहीं लौटी है।

शादी पर लाखों खर्च हुए

महिला निर्मला देवी ने बताया कि उसके बेटे की शादी अगस्त 2025 में हुई थी। जिस लडक़ी से शादी करवाई वह कुछ ही दिनों में अपने रिश्तेदारों के साथ चली गई। शादी पर लाखों का खर्च हुआ है।

जांच करे पुलिस

मानवाधिकार महिला विंग की महासचिव पूनम देवी ने बताया कि इस पीडि़त परिवार का मामला इनके पास आया है। मामले को लेकर पुलिस को अवगत करवाया गया है। पुलिस विभाग से मांग है कि मामले की सही ढंग से जांच की जाए तथा आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आंखों में आंसू और चीखो पुकार, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सिया का अंतिम संस्कार

रोते-बिलखते मां-बाप ने सिया को दी अंतिम विदाई, आंसुओं...

UAE की NOON कंपनी ने निकाली राइडर्स की भर्ती, हर महीने 1 लाख तक कमाने का सुनहरा मौका

हिमखबर डेस्क UAE जाने की चाहत रखने वाले युवाओं के...

4 महीने बाद खुले चूड़धार मंदिर के कपाट! यात्रा पर जाने से पहले पढ़ें गाइडलाइन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित प्रसिद्ध...

अम्बोटा में पिज्जा शॉप में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान

हिमखबर डेस्क ऊना जिला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत अम्बोटा...