फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्कूली बच्चों को ले जा रही बस जब्त, ड्राइवर मौके से फरार

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

शहर के एआरटीओ बैरियर पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। विभाग ने एक ऐसी बस को जब्त किया है जो फर्जी नंबर प्लेट और जाली दस्तावेजों के सहारे सड़कों पर दौड़ रही थी। हैरानी की बात यह है कि यह बस चंडीगढ़ से स्कूली बच्चों को लेकर कसौली जा रही थी, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

टैक्स के लिए राेका ताे सामने आया फर्जीवाड़ा

जानकारी के मुताबिक एआरटीओ बैरियर पर इस बस (DD 01 N-9435) को टैक्स जमा करवाने के लिए रोका गया। जब एआरटीओ ने सिस्टम में जांच की तो पाया कि इसी नंबर पर जून महीने का 50 हजार रुपए का चालान पहले से पेंडिंग है, जिसे भरा नहीं गया है।

शक होने पर जब बस के अन्य कागजात मांगे गए तो पूरा फर्जीवाड़ा सामने आ गया। जांच में पाया गया कि बस पर लगा नंबर फर्जी था और दस्तावेज भी जाली थे। बस का चेसिस नंबर जानबूझकर मिटा दिया गया था। इंजन पर लगी प्लेट की जांच करने पर पता चला कि यह बस असल में पंजाब में रजिस्टर्ड है, जबकि उस पर नंबर अहमदाबाद (गुजरात) का लगा हुआ था।

असली मालिक ने भी दर्ज कराई है शिकायत

अहमदाबाद में इस नंबर (DD 01 N-9435) की असली बस के मालिक कार्तिक से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उनकी बस के सभी दस्तावेज पूरे हैं और वह गुजरात में है। उन्होंने पहले ही साबरमती थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी गाड़ी के नंबर का कोई और इस्तेमाल कर रहा है।

ड्राइवर फरार, बस पुलिस के हवाले

जांच-पड़ताल के दौरान मौका पाकर बस का ड्राइवर फरार हो गया। वहीं बस में सवार स्कूली बच्चों को एआरटीओ द्वारा दूसरी गाड़ी का इंतजाम कर सुरक्षित कसौली भेज दिया गया। एआरटीओ तुलाराम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस बस को जब्त कर 50 हजार का चालान किया गया है। वहीं पुलिस थाना परवाणू के सुपुर्द कर शिकायत दर्ज कराई गई है। संबंधित विभागों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस अब फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...