शिक्षा मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती पर आज यहां रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी को भारत की राजनीतिक इतिहास, सामाजिक परिवर्तन और महिला नेतृत्व की शक्ति के रूप में हमेशा याद किया जाता है।

इंदिरा गांधी केवल देश की पहली महिला प्रधानमंत्री नहीं थी, बल्कि वह एक ऐसा व्यक्तित्व थीं जिसने सत्ता को जिम्मेदारी, दृढ़ता और दूरदर्शिता के साथ परिभाषित किया। उनके फैसले कठोर थे, उनका नेतृत्व अडिग था और उनकी सोच समय से आगे चलती थी।

यही कारण है कि उन्हें “आयरन लेडी ऑफ इंडिया” कहा जाता है। इंदिरा गांधी ने कठिन परिस्थितियों में भी देश को मजबूती से संभाला। उन्होंने कहा कि उनके विचारों से प्रभावित होकर ही हम प्रदेश की सेवा के लिए प्रयासरत है।

इस दौरान उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम केहर सिंह खाची सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देश भक्ति और भजन गायन की प्रस्तुति के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...