मंगेतर से संबंध टूटने से परेशान युवक ने उठाया खाैफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

पुलिस थाना धर्मशाला के तहत आते बड़ाेल में किराए के कमरे में रहने वाले एक प्रवासी युवक द्वारा फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शिवम गौड़ (25) पुत्र हीरा लाल गौड़ निवासी पिपरी गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 10 बजे पुलिस को इस सारे मामले की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जांच शुरू करते हुए शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शिवम धर्मशाला क्षेत्र में पेंटर व राजमिस्त्री का काम करता था। अपनी मंगेतर से संबंध टूटने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान हो गया और इसके कारण उसने अपने किराए के मकान की छत से परने (कपड़ा) का फंदा लगाकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया है।

पुलिस द्वारा गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं, साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला में रखा गया है। उधर, इस बारे पुष्टि करते हुए एएसपी बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस द्वारा आगामी जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...