ऊना में फिर गोलीकांड, 32 वर्षीय युवक गंभीर हालत में PGI के ट्रॉमा सैंटर में भर्ती

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा 

जिला ऊना एक बार फिर से गोलीकांड से दहल उठा है। गोलीकांड में संतोषगढ़ का एक युवक लहूलुहान हुआ है, जिसे उपचार के लिए पीजीआई के ट्रॉमा सैंटर में भर्ती करवाया गया है।

यह घटना देर रात्रि जखड़ा क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक समारोह का आयाेजन हाे रहा था। हालांकि इस मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस में लिखित शिकायत नहीं दी है।

लेकिन जब युवक उपचार के लिए पीजीआई में पहुंचा और जानकारी पुलिस को मिली तो मैहतपुर पुलिस थाना की टीम पीजीआई पहुंची है और घायल युवक के बयान कलमबद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है।

दूसरी तरफ पुलिस ने गोलीकांड का शिकार हुए युवक के साथियों से पूछताछ आरंभ की है। अभी तक घायल युवक के ज्यादातर साथी भी गायब बताए जा रहे हैं।

यह घटनाक्रम कैसे हुआ, गोली किसने चलाई और इसके पीछे क्या वजह है, इसका पता पुलिस लगा रही है। हालांकि इसको लेकर एफआईआर विस्तृत जांच के बाद ही दर्ज होगी। युवक की पहचान 32 वर्षीय सुनील पुरी के रूप में हुई है।

पीजीआई के ट्रॉमा सैंटर की उपचार स्लिप में हैवी ब्लीडिंग होने और गोली का जिक्र किया गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले 2 गुटों के बीच बहडाला में भी मारपीट हुई। हालांकि इसकी भी कोई पुलिस में शिकायत किसी पक्ष ने नहीं दी है।

अब पुलिस दोनों कड़ियों को जोड़ने में लगी हुई है। पुलिस अभी इस बात का पता लगाएगी कि जिस हथियार से गोली चली है, क्या वह लाइसैंसी हथियार था या अवैध रूप से रखा गया देसी कट्टा था।

गोली स्वाभाविक तौर पर लगी या जानबूझकर युवक को शिकार बनाया गया। क्या यह 2 गुटों के बीच संघर्ष है या कोई और विषय है।

जिला ऊना में लगातार गोलीकांड के मामले बढ़ रहे हैं। इससे कुछ दिन पहले देहलां में भी लवारिस हालत में एक देसी कट्टा फैंका हुआ मिला था।

एएसपी ऊना सुरेन्द्र शर्मा के बोल 

एएसपी ऊना सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि संतोषगढ़ निवासी पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है, जिसे गोली लगी है। मैहतपुर पुलिस थाना से टीम वहां पहुंची है। किसी भी पक्ष ने अभी शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, लेकिन पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...