निजी बस और टिपर में भिड़ंत, 6 सवारियां घायल, चालक गंभीर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

शिमला के रामपुर उपमंडल के नोगली में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहाँ एक निजी बस और एक टिप्पर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे पूरा इलाका थर्रा उठा। इस भयावह हादसे में छह बस यात्री घायल हुए हैं। सबसे अधिक चोटें बस चालक को लगी हैं, जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को भारी क्षति पहुँची है। टक्कर होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुँचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकाला।

सभी घायलों को तत्काल नज़दीकी अस्पताल पहुँचाया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जाँच शुरू कर दी है। इस दुर्घटना से सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...