खेतों के काम के लिए रखे नेपाली मजदूर ने मालिक के बेटे पर किया जानलेवा हमला, फरार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

ठियोग उपमंडल के तहत खेतों में काम के लिए रखे गए एक नेपाली मजदूर ने अपने मालिक के बेटे पर डंडे से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मामला शिमला जिला के ठियोग थाना के अंतर्गत आने वाले धमानदरी क्षेत्र का है।

ठियोग के गांव जगोड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र केसर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का कार्य करता है। लगभग दस महीने पहले उसने खेतों में काम के लिए एक नेपाली व्यक्ति खालबीर और उसकी पत्नी कमला को काम पर रखा था। दोनों उसके घर के पास ही बने अस्थायी झोपड़ीनुमा आश्रय में रह रहे थे।

सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से खालबीर काम पर नहीं आ रहा था। 24 अक्तूबर को उसका बेटा मुकेश कुमार मजदूर के झोपड़े की ओर यह पूछने गया कि वह काम पर क्यों नहीं आ रहा। कुछ देर बाद सुरेंद्र सिंह को झोपड़ी के पास से झगड़े और चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि खालबीर ने उसके बेटे मुकेश को जमीन पर गिरा रखा था और डंडे से उसके सिर पर लगातार प्रहार कर रहा था।

सुरेंद्र सिंह के वहां पहुंचते ही आरोपी ने मुकेश को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पिता ने देखा कि उसका बेटा मुकेश बेहोश हालत में खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। उसके सिर पर गंभीर चोटें थीं, दाएं कान में कट लगे थे और मुंह से भी खून बह रहा था।

परिवार के सदस्य उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी मजदूर की तलाश के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस ने सुरेंद्र सिंह के बयान पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 126(2), 115(2), 109 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...