ताला तोड़ने में नाकाम रहे तो शराब के ठेके काे लगा दी आग, CCTV की मदद से 2 युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर 

सोलन जिले के कंडाघाट में शराब के एक बंद ठेके का ताला तोड़ने में असफल रहने पर उसमें आग लगाने के मामले को पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के बोल 

मामले की पुष्टि करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अनुज (19) निवासी सोलन और किरण कुमार (19) निवासी कंडाघाट के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस को दी शिकायत में मनात इन्टरप्राइजेज के सर्कल हैड बलबीर सिंह ने बताया कि 13 सितम्बर की रात को दो युवकों ने चायल रोड कंडाघाट पर स्थित शराब के ठेके को निशाना बनाया।

युवकों ने पहले शटर का ताला तोड़ने की भरपूर कोशिश की, लेकिन जब वे इसमें सफल नहीं हो पाए तो उन्होंने शटर और ताले को आग के हवाले कर दिया।

आग की लपटों से ठेके के काऊंटर को आंशिक नुकसान पहुंचा और बाहर लगी रेट लिस्ट पूरी तरह जलकर राख हो गई।

गनीमत यह रही कि बिल्डिंग के मालिक ने समय पर आग देख ली और उसे बुझा दिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

सूचना मिलते ही कंडाघाट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अन्य तकनीकी सबूतों का विश्लेषण किया।

फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की और उन्हें सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...