लाहौल-स्पीति में बाढ़ के बीच डीसी किरण भड़ाना की त्वरित कार्रवाई, चार मरीज एयरलिफ्ट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

लाहौल और स्पीति जिले में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण सड़क मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गए हैं। इससे यातायात और आपातकालीन सेवाएं ठप हो गईं।

ऐसे संकट की घड़ी में उपायुक्त किरण भड़ाना ने असाधारण नेतृत्व और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए स्टिंगरी हेलीपैड, केलांग से चार गंभीर रूप से बीमार मरीजों और एक अटेंडेंट को सुरक्षित एयरलिफ्ट करवाया।

एयरलिफ्ट किए गए मरीजों की पहचान पुरण सिंह, सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, आयुष (21), क्रोनिक रीनल फेल्योर से पीड़ित, जिन्हें तत्काल डायलिसिस की जरूरत थी।

रेयांश (9), तेज बुखार और जटिल स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे। अलका (33), गर्भवती महिला, जिन्हें विशेषज्ञ चिकित्सा सहायता की आवश्यकता थी, के तौर पर हुई है।

किरण भड़ाना ने मरीजों की स्थिति को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और यह सुनिश्चित किया कि सभी को समय पर उचित चिकित्सा सुविधा मिले।

गौरतलब है कि बाढ़ के कारण टेलिंग नाला, पागल नाला सहित कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। सड़कें बंद हो गईं, हालांकि बिजली और टेलीकॉम सेवाओं को बहाल कर दिया गया है।

प्रशासन बीआरओ, पीडब्ल्यूडी और अन्य विभागों के सहयोग से सड़कों की बहाली पर तेजी से काम कर रहा है। इस बीच प्रशासन ने सिस्सू विश्राम गृह में ‘वार रूम’ स्थापित किया है, जहां सभी विभागों के अधिकारी राहत और बचाव कार्यों का संचालन कर रहे हैं।

कार्यकारी सहायक आयुक्त डॉ. विवेक गुलेरिया भी सक्रिय रूप से राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करें ताकि समय पर मदद मिल सके।

स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने जिला प्रशासन और उपायुक्त के इस मानवीय प्रयास की सराहना की है। उनका कहना है कि त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के कारण ही उनके परिजनों की जान बच सकी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...