फतेहपुर में SDO और JEE पर जानलेवा हमला, घर में बिजली न आने से परेशान था शख्स

--Advertisement--

फतेहपुर में बिजली विभाग के अधिकारी पर हमला, एसडीओ और जेई पर जानलेवा हमला, डंडे से किया गया हमला, वाहन को भी पहुंचाया नुकसान, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

फतेहपुर – अनिल शर्मा

जिला पुलिस नूरपुर के तहत पड़ते पुलिस थाना फतेहपुर के तहत बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता गुरनाम सिंह व कनिष्ठ अभियंता शाम शर्मा पर जानलेवा हमला हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार पंकज पठानिया ने थाना फतेहपुर में शिकायत दर्ज करवाई कि 26 अगस्त 2025 को रात करीबन 8:15 बजे एसडीओ गुरनाम सिंह और जेई शाम शर्मा जो की विद्युत बोर्ड उपमंडल रें के अधीन कार्यरत है जो अपनी कार में जागीर चौक से घर लौट रहे थे।

उसी दौरान एक कॉल आई। जिसमें खुद को यतिन (प्रधान का बेटा) बताने वाले व्यक्ति ने कहा कि उनके घर कुदाल में पिछले तीन दिनों से बिजली नहीं है। एसडीओ द्वारा स्थिति स्पष्ट करने पर यतिन ने गाली-गलौज और धमकी देना शुरू कर दिया।

इसी बीच फतेहपुर रोड सिहोली के पास एक काफी रंग की बोलेरो गाड़ी रुकी। जिसमें से यतिन और साहिल उतरे। यतिन ने हाथ में डंडा लिया हुआ था जिससे सहायक अभियंता व जेई पर जानलेवा हमला कर दिया।

इस हमले में जेई शाम शर्मा के सिर में चोट लगी और एसडीओ गुरनाम सिंह के बाएं हाथ में चोट आई है। यतिन ने उनकी कार का आगे का शीशा भी तोड़ दिया है।

पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रत्न के बोल

उधर, पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रत्न ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। धाराओं 126(2), 115(2), 324(5), 3(5) बीएनएस के तहत एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई तुरंत शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...