छुट्टी पर घर आए 31 वर्षीय फौजी जवान की संदिग्ध मौत

--Advertisement--

छुट्टी पर घर आए 31 वर्षीय फौजी जवान की संदिग्ध मौत

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

विधानसभा क्षेत्र सदर के तहत गांव नैन गुजरा के रहने वाले एक फौजी की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय चूड़ामणि निवासी नैन गुजरा डाकघर रोहिण तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार चूड़ामणि भारतीय सेना में सेवाएं दे रहा था और इन दिनों चंडी मंदिर में तैनात था। वह 2 दिन पहले ही घर छुट्टी पर आया था। बताया जा रहा है कि गत 26 अगस्त को उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टियां और बुखार की शिकायत हुई।

जिस पर परिजन उसे देर शाम उपचार के लिए आयुर्वैदिक अस्पताल कंदरौर लेकर आए, जहां से उसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स बिलासपुर रैफर कर दिया। लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने चूड़ामणि को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने इसकी सूचना सेना की यूनिट को दी। जिस पर सेना की यूनिट ने स्पष्ट किया है कि उनकी टीम के पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम प्रक्रिया की जाए। फिलहाल मौत के सही कारण का पता नहीं चल पाया है।

डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान के बोल

पुलिस प्रवक्ता डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...