चंबा में भूस्खलन से भाई-बहन की मौत, 35 KM चारपाई पर उठाकर अस्पताल पहुंचाई दो घायल महिलाएं

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो गई। जिला चंबा मुख्यालय के तहत बसोधन पंचायत में भूस्खलन की चपेट में आकर भाई और बहन की मौत हो गई।

ये दोनों घर के पास हो रहे भूस्खलन को देखने के लिए आगे चले गए और मलबे की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद इन्हें मलबे से बाहर निकाला, लेकिन इनकी मौत हो चुकी थी।

इसके अलावा मैहला विकास खंड के तहत भिमला पंचायत में भूस्खलन की चपेट में चार महिलाएं आ गईं। ये महिलाएं घर के पास काम कर रही थीं कि अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे और ये इनकी चपेट में आ गईं। दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य दो घायल महिलाएं हो गईं।

घायल महिलाओं को ग्रामीणाें ने वहां से रेस्क्यू कर घर पहुंचाया व फास्ट एड दिया। सड़कें बंद होने के कारण ग्रामीणों ने पैदल ही दोनों महिलाओं को करीब 35 किलोमीटर चारपाई पर उठाकर चंबा अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार को यह भूस्खलन की घटना हुई थी व आज बुधवार दोपहर को लोग घायल महिलाओं को पैदल लेकर अस्पताल पहुंचे। चंबा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिलाओं का उपचार किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ITI और 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 22 अगस्त को होंगे साक्षात्कार

हमीरपुर में आईटीआई और 10वीं-12वीं पास युवाओं के साक्षात्कार...