दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत, बाल-बाल बचा दो वर्षीय बेटा

--Advertisement--

ऊंना – अमित शर्मा 

उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आने वाले औरा गांव में सोमवार को हुए सड़क हादसे में गाम पपड़ोली की अनीता राज (35) पत्नी मनोज की मौत हो गई।

यह हादसा उस समय हुआ जब अनीता अपने दो वर्षीय बेटे और स्कूटी चालक के साथ आंखों का चेकअप कराने बंगाणा आ रही थी।

जानकारी के अनुसार, जैसे ही वे औरा गांव के समीप पहुंचे, सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर का टायर अनीता के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

राहत की बात यह रही कि हादसे के दौरान उनके साथ मौजूद स्कूटी चालक और दो वर्षीय बच्चा सुरक्षित बच गए। बताया जा रहा है कि बच्चा पहली बार अपनी मां के साथ आंखों का चेकअप करवाने जा रहा था।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

थाना प्रभारी रोहित के बोल 

थाना प्रभारी रोहित ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...