तिरपाल ढके टैम्पो से निकली पशु क्रूरता की खाैफनाक तस्वीर, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के टनल नम्बर-2 थापना के पास स्वारघाट पुलिस ने नाके के दौरान एक टैम्पो को पकड़ा है, जिसमें 9 भैंसें व 9 कटड़े ठूंस-ठूंस कर भरे थे।

पुलिस ने टैम्पो को भैंसों सहित अपने कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

टैम्पो चालक की पहचान शुकरदीन (32) पुत्र भुरी सिंह निवासी गांव जमसाई, डाकघर व तहसील सरकाघाट, जिला मंडी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत सोमवार देर रात थाना स्वारघाट की टीम ने फोरलेन के टनल नम्बर-2 थापना के पास नाका लगाया हुआ था।

इस दौरान एक टैम्पो (HP65-4378) काे जांच के लिए राेका गया, जिसके ऊपर तिरपाल ढकी हुई थी और पीछे ऊपर तक फट्टे लगे हुए थे।

जब टीम ने टैम्पो के फट्टे खोलकर देखा तो पाया कि टैम्पो में भैंसे व कटड़े निर्दयतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। टैम्पो के अंदर भैंसों-कटड़ाें को सांस लेने में परेशानी हो रही थी तो कई भैंसों व कटड़ाें के मुंह से झाग निकल रही थी।

टीम ने तुरंत टैम्पो को अपने कब्जे में ले लिया और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...