चम्बा: भलेई के साल्ला गाँव में 2 तेंदुए की दस्तक, गाँव में दहशत का माहौल

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा जिले के अंतर्गत पड़ने वाली डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के भलेई के साल्ला गाँव में 2 तेंदुए दिखने से गाँव में दहशत का माहौल बन गया है। जंगली तेंदुए को देखे जाने की यह घटना रात तक़रीबन 1:30 सामने आई।

गांव के ग्रामीण लोगों को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होंने जोर जोर से शोर मचाना शुरू किया और उस आवाज को सुनकर वह दोनों तेंदुए गांव से साथ लगते जंगल की तरफ भाग गए।

गांव वासियों के अनुसार यह जंगली तेंदुए हमारे किसी न किसी मवेशी को अपना शिकार बनाने आए थे, क्योंकि गांव के लोग अक्सर गर्मियों के इन दिनों में अपने अपने मवेशियों को गर्मी से बचने बाहर बांध देते है, और उसी को देखते हुए यह जंगली तेंदुए हमारे गांव में घुस आए थे। पर गांव वासियों की सतर्कता के चलते इन लोगों ने अपने मवेशियों की जान बचा ली है।

वैसे तो यह सारी की सारी घटना गांव में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, पर गांव के लोगों को शक है कि यह दोनों जंगली तेंदुए पता नहीं कब फिर से हमला कर दे,यह कुछ कहा नहीं जा सकता है,अलबता गांव के सभी ग्रामीण लोग इन जंगली तेंदुए से सतर्क जरूर हो गय है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...