देवभूमि शर्मसार! हिमाचल प्रदेश में 12 साल की बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

देवभूमि हिमाचल में पिता पुत्री के रिश्तों को तार तार करने का मामला पेश आया है। पुलिस थाना रामपुर में पिता पर उसकी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है।

आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के रामपुर उपमंडल से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घिनौनी घटना सामने आई है।

जहां एक कलियुगी पिता ने अपनी ही 12 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात काे अंजाम दे डाला। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और लोग स्तब्ध हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां को जब बेटी के साथ हुए इस जघन्य अपराध का पता चला, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

उसने बिना समय गंवाए रामपुर पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा के बोल 

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...