ज्वाली में विकास कार्यों के दावे हकीकत से कोसों दूर : संजय

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने कांग्रेस सरकार और विशेष रूप से कृषि मंत्री पर गृह क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल विकास के दावे कर रही है, जबकि हकीकत इससे कोसों दूर है। ज्वाली के सिद्धपुरघाड़ में बूहल खड्ड पर बने पुल की अप्रोच तीन बार बह चुकी है, लेकिन अभी तक उसकी मरम्मत नहीं करवाई गई।

संजय गुलेरिया ने कहा कि लब-लुधियाड़-भरमाड़ मार्ग पर स्थित यह पुल स्थानीय जनता की मूलभूत सुविधा से जुड़ा है, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। नगरोटा सूरियां स्थित बीडीओ कार्यालय को षड्यंत्रपूर्वक ज्वाली स्थानांतरित किया गया और अब कांग्रेस सरकार उसे फिर से बहाल करवाने में भी विफल रही है।

उन्होंने कहा कि जिन सड़क निर्माण कार्यों का श्रेय कांग्रेस सरकार ले रही है, वे वास्तव में केंद्र सरकार की योजनाओं का परिणाम हैं। गज खड्ड पर पुल के लिए बजट केंद्र सरकार ने जारी किया था।

गुलेरिया ने आरोप लगाया कि तीन महीने बीतने के बावजूद ज्वाली में एसडीएम की स्थायी नियुक्ति नहीं की गई है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अपने भाषणों में जनता की भावनाओं को आहत करने वाले वक्तव्य दे रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...