सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद बोली कंगना, कहा: जयराम ने किया मंडी आने से मना

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आई भयंकर बाढ़ और भूस्खलन को तीन दिन बीत जाने के बाद भी मंडी से भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अब तक आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नहीं पहुंची हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अपनी गैर-मौजूदगी पर बढ़ते सवालों के बीच कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर एक बड़ा बयान जारी किया है।

उन्होंने बताया कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने फिलहाल मंडी न आने की सलाह दी है। कंगना के अनुसार जयराम ठाकुर ने उनसे कहा है कि जब तक सराज और मंडी जिले के बाढ़ग्रस्त अन्य इलाकों में कनेक्टिविटी बहाल नहीं हो जाती, तब तक वह इंतजार करें।

कंगना ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि “हिमाचल प्रदेश में हर साल बाढ़ से होने वाला नुक्सान बहुत दिल तोड़ने वाला है”। उन्होंने बताया कि उन्होंने मंडी के सराज और अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचने की कोशिश की थी, लेकिन जयराम ठाकुर ने उन्हें कनैक्टिविटी शुरू होने तक इंतजार करने का सुझाव दिया।

कंगना ने यह भी बताया कि डीसी मंडी ने आज भी रैड अलर्ट जारी किया है और वह प्रशासन की मंजूरी का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मंजूरी मिलते ही वह जल्द ही लोगों के बीच पहुंचेंगी।

जयराम ठाकुर ने दिया था टालमटोल भरा जवाब

गौरतलब है कि वीरवार को मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मीडिया ने कंगना रनौत की अनुपस्थिति को लेकर सवाल किया था। इस पर ठाकुर ने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि “मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा। हम लोग उन लोगों के साथ जीने-मरने तक हैं और जिनका कन्सर्न नहीं है, उनके बारे में वो टिप्पणी नहीं करेंगे।”

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...