कांगड़ा: टांडा में देह व्यापार का पर्दाफाश, एक महिला गिरफ्तार, 2 युवतियां रैस्क्यू

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

कांगड़ा में जिस्मफरोशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां टांडा मेडिकल कॉलेज रोड पर स्थित माउंटेन जेम गेस्ट हाउस में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बाहरी राज्यों की लड़कियां इस गेस्ट हाउस में देह व्यापार में लिप्त हैं।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस थाना कांगड़ा की टीम ने सुनियोजित योजना बनाई। दो पुलिसकर्मियों को ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस में भेजा गया। उनके अंदर जाने के बाद पहले से तैनात दो पुलिस टीमें भी गेस्ट हाउस में दाखिल हुईं।

दबिश के दौरान वहां से दो युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद महिला, जो इस देह व्यापार का संचालन कर रही थी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान नीतू राजपूत (उम्र 35 वर्ष), निवासी मनीमाजरा, पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार युवतियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है और आज उन्हें माननीय अदालत कांगड़ा में पेश किया जाएगा।

पूरी कार्रवाई पुलिस उपमंडल अधिकारी कांगड़ा, थाना प्रभारी संजीव कुमार और 10 अन्य जवानों की देखरेख में अंजाम दी गई। पुलिस का कहना है कि देह व्यापार में संलिप्त सभी दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि दोनों पीड़िताओं को जल्द ही कांगड़ा की अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने अपील की है कि अगर किसी को इस तरह की गतिविधियों की जानकारी हो तो तुरंत सूचना दें ताकि समाज में इस गंदे धंधे को जड़ से खत्म किया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...