कथित पुलिस भर्ती पेपर धांधली मामले में हाई कोर्ट ने जारी किए नोटिस

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

कथित पुलिस भर्ती पेपर धांधली का मामला हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट पहुंचा है जहां मामले को लेकर न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत में सुनवाई हुई। जिसमें हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग, एसपी कांगड़ा सहित सरकार को जवाब देने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। कोर्ट ने चार सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा है। पांच अभ्यर्थियों की याचिका पर हाईकोर्ट ने आज ही नोटिस जारी किए हैं।

अभ्यर्थियों के अधिवक्ता व पूर्व अतिरिक्त एडवोकेट जनरल विनय शर्मा ने बताया कि पुलिस भर्ती में पेपर लीक होने की बात सामने आई है। चार चार लाख में पेपर बिके हैं और कुछ लोगों को मामले में कांगड़ा पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई।

लगभग 1600 अभ्यर्थियों ने ई-मेल के माध्यम से लोक सेवा आयोग को इसकी शिकायत भेजी है लेकिन आयोग की तरफ से इसमें कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। अब अभ्यर्थियों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अभ्यर्थियों ने पेपर को रद्द करने की मांग के साथ ही सीबीआई जांच की मांग भी की है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...