पूर्व सीपीएस नीरज भारती की मंत्री पिता काे दो टूक, बाेले-“कुर्सी की मजबूरी आपकी…मेरी नहीं”

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

सोशल मीडिया पर पूर्व सीपीएस नीरज भारती की पोस्टों का सिलसिला जारी है। भले ही वीरवार को सचिवालय में उनके पिता कृषि मंत्री ने कहा कि मामला सुलझा लिया गया है, लेकिन उसके कुछ घंटों के बाद ही नीरज भारती ने फिर से नई पोस्ट डाली, जिससे राज्य में सियासी पारा गर्मा गया है।

पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने पिता एवं कृषि मंत्री चंद्र कुमार को दो टूक कहा है कि कुर्सी की मजबूरी आपकी होगी मेरी नहीं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में अपने पिता से कहा कि माननीय मंत्री साहब हिमाचल प्रदेश में तबादले भी हिमाचल प्रदेश की राजनीति का ही हिस्सा हैं। जब आप विपक्ष में होते हैं और आपकी पार्टी के साथ जुड़े कर्मचारियों का जब दूरदराज तबादला कर दिया जाता है।

आप सत्ता से बाहर होते हैं तो उनको यही कहते हैं कि जब सरकार आएगी तब आपको एडजस्ट करेंगे, अभी आप किसी तरह अपना समय निकालिए, लेकिन जब सरकार आ जाती है तो अपनी जान बचाने के लिए आप जैसे नेता ऐसे ही बयान देते हैं।

खासकर के कांग्रेस के कि हम तबादलों के लिए विधायक या मंत्री नहीं बने हैं और हम तबादलों को अहमियत नहीं देते हैं….. मुझे और हमारे कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं को पता है कि पिछला भाजपा का राज कैसे झेला है, और अब जब उन भाजपाइयों के तबादले हो जा रहे हैं जो खुलेआम भाजपा का पट्टा पहनकर भाजपा का सड़कों पर प्रचार करते हैं।

लेकिन अभी तक उनके नहीं हुए हैं, जिन्होंने खुलेआम आपका चुनावों में साथ दिया था, तबादलों का महत्व आप खुद ही समझ जाओ। ये लड़ाई सोशल मीडिया में मैं खुलेआम इसलिए लड़ रहा हूं कि ये कोई मेरी निजी लड़ाई नहीं है और न ही ये कोई संपत्ति की लड़ाई है।

ये कांग्रेस के हजारों लाखों कार्यकर्ताओं की लड़ाई है और ये बंद कमरे में नहीं हो सकती, अगर आज की तारीख में जो भाजपाइयों के वापसी तबादले हुए हैं, उनको रद्द नहीं किया गया तो चाहे अकेले ही सहीखुल कर लडूंगा।

आपके खिलाफ भी और आपकी सरकार के खिलाफ भी, फिलहाल आप अपनी मंत्री की कुर्सी का आनंद लीजिए…।बता दें कि पहले भी भारती पोस्ट डालने को लेकर विवादों में रहे हैं तथा पार्टी के लोग इसे गंभीरता से नहीं लेने की बात कह रहे हैं।

नीरज भारती की पोस्ट से सच्चाई सामने, कांग्रेस में सबकी हालत चंद्र कुमार की तरह : सत्ती

उधर, भाजपा नेता एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि नीरज भारती की पोस्ट से सच्चाई सबके सामने आ गई है, क्योंकि कांग्रेस में सबकी हालत कृषि मंत्री चंद्र कुमार की तरह है।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ मंत्रियों की हालत का अंदाजा इस पोस्ट से सामने आ गया है। इससे साफ है कि कांग्रेस सरकार में मंत्रियों की सुनी नहीं जा रही है। चंद्र कुमार नहीं, सभी मंत्रियों के हालात ऐसे ही हैं।

प्रदेश की हालत खराब है तथा भ्रष्टाचार चरम पर है। अवैध व अनैतिक कार्यों में संलिप्त लोगों को प्रदेश की कमेटियों में शामिल किया जा रहा है तथा कांग्रेस के अच्छे कार्यकर्त्ताओं की पूछ तक नहीं है।

आलम यह है कि उपमुख्यमंत्री अपने कार्यालय में नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़े हैं तथा भ्रष्टाचार चरम पर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...