आग से बद्दी में 23 झुग्गियां राख, नकदी, अनाज और सामान भी जला

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के टोल बैरियर के समीप आग से 23 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग से लाखों रुपये का नुकसान का अनुमान है।

सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बद्दी पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार यह आग सुबह 12:00 बजे लगी। आग लगते ही दमकल विभाग को सूचित कर दिया था। दमकल विभाग की टीम सूचना मिलते ही तीन फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंच गई लेकिन गर्मी के दौरान तेज आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते सभी झुग्गियां जल कर राख हो गईं।

ठेकेदार भगवान दास ने बताया कि उसने बैंक की किश्त जमा करानी थी। उसने बैंक से 1.85 लाख रुपये किश्त जमा करानी थी, वह भी आग के भेंट चढ़ गए। यह पैसा उसने कुछ बैंक से निकाला था और कुछ लोगों से उधार लिया था।

बद्दी के तहसीलदार सतेंद्र जीत सिंह भी माैके पर पहुंचे और सभी प्रवासी मजदूरों के लिए खाने व ठहरने की व्यवस्था की जिम्मेदारी ली गई।

उन्होंने बताया कि दिन में गर्मी के दौरान सभी कामगार पेड़ के नीच बैठे थे, जिससे कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है। कामगारों के कपड़े, अनाज व पैसा जल गया है। इन सभी को ठहरने व खाने की व्यवस्था की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...