हिमाचल की बेटी साक्षी जापान रवाना, मां के संघर्ष से प्रेरित होकर बनाया “इनोवेटिव नेक फैन”

--Advertisement--

हिमाचल की बेटी साक्षी जापान रवाना, मां के संघर्ष से प्रेरित होकर बनाया “इनोवेटिव नेक फैन”

ऊना – अमित शर्मा 

हिमाचल प्रदेश की होनहार छात्रा साक्षी भारद्वाज ने अपनी मेहनत, संवेदनशीलता और वैज्ञानिक सोच से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।

जिला ऊना के जाड़ला कोयड़ी स्कूल में जमा एक कला संकाय की छात्रा साक्षी अब जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

साक्षी का चयन जापान सरकार के प्रतिष्ठित सकूरा एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस के लिए हुआ है, जो नवाचार और विज्ञान के क्षेत्र में युवाओं को वैश्विक मंच पर प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से संचालित किया जाता है।

साक्षी ने बताया कि उन्होंने यह अभिनव प्रोजेक्ट अपनी मां से प्रेरित होकर तैयार किया। उनकी मां गर्मी के मौसम में घरेलू कार्य करते समय अक्सर पसीने और थकावट से परेशान रहती थीं।

इस समस्या का समाधान निकालने के लिए साक्षी ने एक वर्सेटाइल ‘नेक फैन मॉडल’ डिजाइन किया, जिसे गले में पहनकर गर्मी में राहत पाई जा सकती है।

यह मॉडल पोर्टेबल, ऊर्जा-कुशल और पर्यावरण-अनुकूल है, जिससे यह हर वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

यह गौरव की बात है कि इस कार्यक्रम के लिए पूरे देश से केवल 22 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिनमें हिमाचल प्रदेश से केवल साक्षी भारद्वाज ही शामिल हैं।

वह राज्य की नोडल अधिकारी डॉ. रंजना कुमारी के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगी।‌ साक्षी की इस उपलब्धि से न केवल जिला ऊना, बल्कि पूरा हिमाचल प्रदेश गौरवान्वित हुआ है।

उनके अध्यापकों, परिजनों और स्कूल प्रबंधन ने साक्षी को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि वह आने वाले समय में विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में और भी उपलब्धियां हासिल करेंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...