सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 200 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया….

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। फिल इंडिया लिमिटेड कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर (केवल पुरुष) के कुल 200 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जा रही है।

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी केशव कुमार ने जानकारी दी कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष तथा वेतनमान ₹17,500 से ₹22,000 प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।

इच्छुक उम्मीदवारों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की कॉपी, शैक्षणिक व अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) तथा अपना बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य है।

  • साक्षात्कार 23 जून 2025 को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं
  • 24 जून को झंडूता,
  • 25 को बरमाणा,
  • 26 को स्वारघाट
  • 27 को बिलासपुर
  • और 28 जून को नयनादेवी में प्रातः 11 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया फिल इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगी। साक्षात्कार में भाग लेने से पूर्व अभ्यर्थियों को https://eemis.hp.nic.in पोर्टल पर जाकर अपने ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर से लॉगिन कर फॉर्म भरना अनिवार्य होगा।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...