सेवानिवृत्ति पेंशनरों की बकाया राशि का शीघ्र हो भुगतान

--Advertisement--

कोटला – व्यूरो रिपोर्ट 

जिला कांगड़ा पेंशनर्स संघ इकाई कोटला की बैठक इकाई कोटला के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को विश्रामगृह कोटला में संपन्न हुई। इस बैठक का संचालन कोटला इकाई के महासचिव जोगिंदर सिंह ने किया। इस बैठक में लगभग 50 पेंशनरों ने भाग लिया।

बैठक में पेंशनरों की मांगों को लेकर विशेष चर्चा हुई। जिसमें महंगाई भत्ते की लंबित किस्तों का भुगतान व बकाया राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए और 2016 व जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्ति पेंशनरों के बकाया राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए।

पेंशनरों के चिकित्सा बिल जो लंबित है उनका भी शीघ्र भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार के ढुलमुल रवैए के कारण पेंशनरों में भारी रोष है। जिसके लिए कड़े शब्दों में सरकार की निंदा की।

उन्होंने कहा कि इसका जवाब आने वाले चुनावों में दिया जाएगा और मजबूरन हम बुजुर्ग पेंशनरों को सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा।

ये रहे उपस्थित 

इस बैठक में साधु राम राणा, चैन सिंह, मदन लाल, मनोहर सिंह, अमीं चंद, जनकराज, जर्म सिंह, महेंद्र वर्मा, मनमोहन मेहता, नरेश कुमार, राजीव सिंह, श्रेष्ठ कुमार, अनिल कुमार, संसार सिंह, तिलक राज, सुभाष चंद, जगदीश चंद, रमेश सिंह, प्रीतम, मिलखी राम, रक्षा कयस्था, विजय कुमारी, उत्तम चंद आदि पेंशनरों ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...