गाड़ी से उतरकर व्यक्ति ने ​​फिल्मी स्टाइल में पुल से खड्ड में लगाई छलांग

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

नगरोटा बगवां के नजदीक सुनेहड़ पुल के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग के किनारे शनिवार देर सायं एक व्यक्ति ने खड्ड में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पालमपुर की तरफ से सफेद रंग की कार (नं. एचपी 96-2337) सड़क किनारे रुकी। कार से एक व्यक्ति उतरा एवं सड़क किनारे स्थापित सीमैंट की रोक पर चढ़ गया।

सड़क किनारे सब्जी विक्रेताओं ने सोचा कि व्यक्ति सैल्फी लेने लगा है। हाथ में मोबाइल नजर न आने पर सब्जी विक्रेताओं ने व्यक्ति को आगे न जाने बारे कहा लेकिन व्यक्ति ने खड्ड में छलांग लगा दी।

सब्जी विक्रेताओं द्वारा शोर मचाने पर साथ लगते घरों से युवा इकट्ठे हुए और घायलावस्था में व्यक्ति को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा ले जाया गया।

एसएचओ नवनीत सैनी के बोल 

पुलिस थाना प्रभारी एवं एसएचओ नवनीत सैनी ने बताया कि व्यक्ति की जेब से मिले पहचान पत्र के अनुसार परिजनों को सूचित कर दिया गया है। व्यक्ति का इलाज चल रहा है। व्यक्ति के बयान दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई अंजाम में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...