जय हिंद कार्यक्रम में अर्धसैनिक बल शहीदों के परिवारों को आमंत्रित नही करने पर रोष

--Advertisement--

भूतपूर्व अर्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगडा की शाहपुर में त्रैमासिक बैठक संपन्न

शाहपुर – कोहली

भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक शनिवार को सामुदायिक भवन 39 मील शाहपुर में जिला कांगड़ा उपाध्यक्ष बलदेव राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में सर्वप्रथम सदस्यों ने सैनिक ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए सैनिकों को श्रंधांजली दी और मौन रखा। बैठक में सदस्यों ने केंद्र सरकार के पास लंबित विभिन मुद्दों सहित सीएलएमएस (मदिरा) सीजीएचएस पर भी चर्चा की ओर सभी मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की।

वहीं सदस्यों ने शिमला में सरकार द्वारा शहीद सैनिकों के परिवारों के सम्मान के लिए रखे गए, जय हिंद कार्यक्रम में अर्धसैनिक बल के सदस्यों, अर्धसैनिक शहीदों के परिवारों को अमंत्रित नही करने पर रोष प्रकट किया।

उन्होंने कहा की सेना और अर्द्धसैनिक बल, दोनों संसद द्वारा पारित अधिनियम के तहत संघ की सशस्त्र सेनिएं घोषित हैं। आजादी के वाद जितने भी युद्ध हुए हैं या देश की आंतरिक सुरक्षा में पैरामिलिट्री बल शोर्य, वीरता की अहम् भूमिका निभाते रहे हैं।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बलदेव राणा, कर्म चंद, उत्तम ठाकुर, बिनता देवी, सुजाता देवी, चंपा देवी, ओम प्रकाश, कुशल राणा जिला कोषाध्यक्ष, यशवीर सिंह जिला सचिव व मुल्तान सिंह सहित अन्य सैंकड़ों सदस्य मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला में ऑल्टो कार और टैंकर की भीषण टक्कर, 2 पुलिस जवानों की मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में रविवार रात...

शाहपुर: चंबी में HRTC बस से 20.74 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

शाहपुर - नितिश पठानियां पुलिस जिला कांगड़ा की सीआईए टीम...

खौफनाक वारदात, पति ने मामूली विवाद में पत्नी को चाकू से गोदा; 4 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

सोलन - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के जुड्डी कलां...

धर्मशाला जेल में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप, कैदियों और स्टाफ समेत 8 घायल

हिमखबर डेस्क लाला लाजपतराय जिला मुक्त एवं सुधार गृह कांगड़ा...