पैरामोटर ग्लाइडिंग के क्षेत्र में हिमाचल को बड़ी उपलब्धि, राहुल गढ़वाल ने रचा इतिहास

--Advertisement--

ज्वालामुखी – ज्योति शर्मा

हिमाचल प्रदेश के नादौन क्षेत्र के युवा राहुल गढ़वाल ने पैरामोटर ग्लाइडिंग के क्षेत्र में प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह प्रदेश के पहले ऐसे व्यक्ति बने हैं, जिन्होंने पैरामोटर ग्लाइडिंग का आधिकारिक लाइसैंस प्राप्त किया है।

अपनी अदम्य लगन, जुनून और मेहनत से राहुल ने न केवल अपने सपनों को पूरा किया, बल्कि हिमाचल प्रदेश के साहसिक खेलों के मानचित्र पर भी नया मुकाम स्थापित किया है। राहुल गढ़वाल ने पिछले कुछ महीनों में ज्वालामुखी क्षेत्र में कई सफल पैरामोटर ग्लाइडिंग ट्रायल्स किए हैं, जिनसे स्थानीय लोग आश्चर्यचकित और उत्साहित हैं।

उनके साहस और कौशल की वजह से उपमंडल के हर कोने में उनके पैरामोटर उड़ानों की चर्चा हो रही है। स्थानीय युवाओं में भी अब इस खेल को अपनाने की लहर तेज हो रही है।

विधायक संजय रत्न के बोल

राहुल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्थानीय विधायक संजय रत्न ने ज्वालामुखी में एक विशेष समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि हमारे बीच से एक ऐसा युवा निकलकर सामने आया है जिसने पैरामोटर ग्लाइडिंग के क्षेत्र में प्रदेश को देश-विदेश में पहचान दिलाई।

राहुल की सफलता न केवल व्यक्तिगत है, बल्कि यह प्रदेश के अन्य युवाओं को भी साहसिक खेलों की ओर प्रेरित करेगी।विधायक संजय रत्न ने यह भी बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार साहसिक खेलों, खासकर पैराग्लाइडिंग और पैरामोटरिंग को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर नई पैराग्लाइडिंग साइट्स का चयन किया जा चुका है, जिससे यहां पर्यटन को एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में प्रदेश की वादियों में हवा से बातें करते मानव परिंदों की संख्या में वृद्धि होगी, जो पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...