पारिवारिक तनाव में 55 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

पारिवारिक तनाव में 55 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस।

ऊना – अमित शर्मा 

उपमंडल बंगाणा की डोहगी पंचायत में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 55 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र महंत राम ने बुधवार आधी रात को अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही बंगाणा थाना प्रभारी रोहित चौधरी टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहले ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल और बाद में टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, सुरेंद्र कुमार पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव, विशेष रूप से अपनी पत्नी की मानसिक बीमारी के चलते मानसिक दबाव में थे।

बताया गया है कि घर का माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ था, जिस कारण उन्होंने यह कदम उठाया। घटना की रात जब उन्होंने खुद को गोली मारी, तो फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सुरेंद्र कुमार के पास यह लाइसेंसी बंदूक जंगली जानवरों से फसलों की रखवाली के लिए पंजीकृत थी।

एएसपी ऊना संजीव भाटिया के बोल 

एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...