मंडी में घटी बड़ी घटना, काल के मुंह में ऐसे समाए 25 बेजुबान

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

मंडी जिला में जहरीली घास खाने से करीब 25 बकरियों की मौत होने का मामला सामने आया है। यहां घटना बल्ह उपमंडल की सकरोहा पंचायत में हुई है।

स्थानीय बकरी पालक हेतराम जब सुबह बकरियों को चारा देने पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी कई बकरियां मर चुकी थीं और बाकी तड़प रही थीं। इस दृश्य को देखकर वह घबरा गया और तुरंत पशुपालन विभाग को सूचित किया।

सूचना मिलते ही वैटर्नरी डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और मृत बकरियों का पोस्टमॉर्टम किया। जांच में पता चला कि बकरियों की मौत जहरीली घास खाने से हुई है। डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया और तड़प रही बकरियों को इंजैक्शन लगाकर उनकी जान बचाई। समय रहते उपचार मिलने से बाकी बकरियों को बचा लिया गया है। बकरी पालक हेतराम इस घटना में लाखों रुपए का नुक्सान हो गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...