12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, बेटियों ने लहराया परचम, ऊना की महक टाॅपर, कांगड़ा की पायल शर्मा ने कॉमर्स में किया टॉप, 83.16 फीसदी रहा रिजल्ट, देखें मेरिट लिस्ट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल में 10वीं के परीक्षा रिजल्ट के बाद आज शनिवार को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष व डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और सचिव डॉ मेजर विशाल शर्मा प्रेसवार्ता में रिजल्ट घोषित किया।

इस बार 12वीं कक्षा का रिजल्ट 83.16 फीसदी रहा है। टॉप 10 में 75 छात्रों ने स्थान बनाया है। इसमें 61 छात्राएं 14 छात्र शामिल हैं। मेरिट में सरकारी स्कूलों के 40 और निजी स्कूलों के 35 छात्रों ने जगह हासिल की है। कुल 86,373 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी इनमें से 71,591 पास हुए हैं। 5847 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। वहीं 8581 फेल हुए हैं। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.hpbosc.org पर चेक कर सकते हैं।

बोर्ड मुख्यालय में कार्य दिवस के दौरान परीक्षा परिणाम की जानकारी दूरभाष नंबर 01892242139 (मंडी, लाहौल स्पीति) 242140 कांगड़ा, 242141 शिमला, किन्नौर, हमीरपुर, 242142 चंबा, बिलासपुर, कुल्लू, 242150 ऊना, सोलन, सिरमौर पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक भी प्राप्त कर सकते हैं।

परिणाम घोषित होने के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण लोडिंग में समय लग सकता है। धैर्य रखें और पुनः प्रयास करें। अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण पहले से तैयार रखें।

  • ऊना की महक ने टाॅप किया है। सेंट टीडीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गगरेट ऊना की महक ने 97.2 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है।
  • धौलाधार पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामनगर (धर्मशाला) की खुशी, भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजनाथ की जाह्नवी ठाकुर व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रैत की अंकिता ने 96.6 फीसदी अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है।
  • भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजनाथ कनिका, राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबोटा की पलक ठाकुर, सनराइज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलोह की नवनीत कौर, सेंट टीडीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गगरेट की कनक शर्मा, न्यू एरा स्कूल ऑफ साइंसेज छतरी के कृष लाहौरिया, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनौर की पायल शर्मा व भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजनाथ की रिया रंगड़ा ने 96.4 फीसदी अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है।
  • यहां क्लिक कर देखें ओवरऑल मेरिट लिस्ट
  • यहां क्लिक कर देखें कला संकाय की टाॅप-10 लिस्ट
  • यहां क्लिक कर देखें कॉमर्स संकाय की टाॅप-10 लिस्ट
  • यहां क्लिक कर देखें विज्ञान संकाय की टाॅप-10 लिस्ट

कैसे देखे परिणाम HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर

  • hpbose.org वेबसाइट खोलें
  • “Class 12 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें और “Submit” पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका परिणाम दिखाई देगा; इसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

DigiLocker के माध्यम से

  • digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker ऐप खोलें।
  • अपने आधार से लिंक किए गए मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • “HPBOSE 12th Result 2025” सेक्शन में जाएं।
  • अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें।

डिजिटल मार्कशीट अस्थायी होती है; मूल मार्कशीट बाद में आपके स्कूल से प्राप्त करें। अधिकृत घोषणा और परिणाम देखने के लिए HPBOSE की वेबसाइट hpbose.org पर नियमित रूप से नजर रखें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...