बग्गा में तीखे मोड़ पर पलटा ईंटों से लदा ट्रक

--Advertisement--

कोटला – व्यूरो रिपोर्ट

उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत 32मील-रानीताल मार्ग पर शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे एक बड़ा हादसा पेश आया। मार्ग से गुजरते समय बग्गा के समीप तीखे मोड़ पर एक ईंटों से लोडिड ट्रक पलट गया। ट्रक में चालक सहित तीन लोग सवार थे, जिनमें से 2 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। ट्रक पलटने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने 3 सवारों को ट्रक से बाहर निकाला व सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा।

ट्रक चालक गुरविंद्र सिंह ने बताया कि हम ईंट लेकर दीनानगर से देहरा की ओर जा रहे थे कि बग्गा के समीप मोड़ पर अचानक ट्रक पलट गया। उन्होंने कहा कि आगे गहरी खाई थी, लेकिन भगवान का शुक्र है कि ट्रक पलट गया, जिससे जान बच गई। फिलहाल ईंट की डिलीवरी जहां करनी थी, उनको सूचित कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...