‘पापा आप कफन ले आओ…’, कहकर बेटे संग फंदे से लटक गई मां, तीन महीने की थी गर्भवती; सामने आई ये वजह

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

फतेहपुर में विवाहिता ने दो साल के बच्चे के साथ फंदे से लटककर जान दे दी। सास से विवाद के बाद विवाहिता ने फोन पर पिता को कफन लेकर आने की बात कही। पिता ने ससुरालियों पर बेटी को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है।

हमीरपुर निवासी संतराम की पुत्री शिल्पी (26) की शादी चार साल पहले बुद्धपाल निषाद के साथ हुई थी। महिला का एक दो साल का बेटा बबुआ भी था। पति बुद्धपाल गुजरात के सूरत में प्राइवेट नौकरी करता है। पति एक माह पहले गांव लौटा था।
परिवार में सास कलावती और ससुर रामऔतार रहते हैं। किसी बात पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे शिल्पी का सास कलावती से विवाद हुआ। इसके बाद शिल्पी बच्चे को लेकर घर से निकल गई। रास्ते में पिता संतराम को फोन कर बोली कि उसके लिए कफन ले आएं।

पिता ने फौरन पुत्री के ससुर व दामाद को सूचना दी। करीब दो घंटे तक परिजन खोजबीन में जुटे रहे। घर से करीब दो किमी दूर गांव किनारे नीम के पेड़ पर एक ही साड़ी के फंदे से लटके मां-बेटे मिले। आधी साड़ी के फंदे में शिल्पी और दूसरे छोर पर बच्चे के गले में फंदा कसा हुआ था। 

पिता ने बताया कि बेटी तीन माह की गर्भवती थी। सास कलावती गाली गलौज व मारपीट कर प्रताड़ित करती थी। ससुर रामऔतार और दामाद शराब के नशे में बेटी को प्रताड़ित करते थे। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदरलाल श्रीवास्तव ने बताया कि ससुरालियों को हिरासत में लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...