शिक्षिका से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक सस्पैंड, पहले भी छात्रा से दुष्कर्म का दर्ज था केस

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिले के चुराह क्षेत्र के एक स्कूल में सहयोगी अध्यापिका के साथ छेड़छाड़ मामले में आरोपी शिक्षक को सस्पैंड कर दिया है। इस बारे में स्कूल की तरफ से रिपोर्ट शिमला भेज दी गई है। अब जांच पूरी हाेने तक शिक्षक स्कूल में सेवाएं नहीं दे पाएगा। शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षा उपनिदेशक की अगुवाई में जांच के लिए टीम का भी गठन किया था।

जांच कमेटी ने स्कूल में जाकर जांच की। डेढ़ सप्ताह पूर्व इस बारे में शिक्षिका द्वारा पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई गई है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ मामले में एसएमसी ने शिक्षक को स्कूल से हटाने की मांग की थी।

आरोपी शिक्षक छुट्टी पर था, जिसे अब सस्पैंड कर दिया है। स्कूल के प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि शिक्षिका द्वारा छेड़छाड़ के आरोप के बाद शिक्षक को सस्पैंड कर दिया  है। अब शिक्षा विभाग व पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व वर्ष 2017 में अपने ही स्कूल की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला भी आरोपी शिक्षक के खिलाफ दर्ज हुआ था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...