पाकिस्तान ने 20 दिन बाद लौटाया BSF जवान, 23 अप्रैल को गलती से पहुंच गया था बॉर्डर पार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पाकिस्तान ने भारत के BSF जवान पूर्णम कुमार को वापस लौटा दिया है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने अटारी वाघा सीमा के रास्ते BSF जवान को वापस भेजा। यह जवान पिछले करीब 20 दिनों से पाकिस्तान के कब्जे में था।  “आज सुबह 10.30 बजे कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ को अटारी-वाघा सीमा पर बीएसएफ द्वारा पाकिस्तान से वापस लाया गया।”

बता दें कि पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में 23 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय सीमा को गलती से पार करने के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF के एक जवान को पकड़ लिया था। जवान की पहचान 182वीं बीएसएफ बटालियन के कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार शॉ के रूप में हुई थी।

वह भारत-पाकिस्तान सीमा के पास खेत के पास ड्यूटी पर थे। नियमित गतिविधि के दौरान वे अनजाने में भारतीय सीमा की बाड़ को पार कर पाकिस्तानी क्षेत्र में चले गए थे, जहां उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...