मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में पढ़ाई कर रहे हिमाचली विद्यार्थियों की सुरक्षित वापसी के लिए त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर जम्मू-कश्मीर, विशेष रूप से श्रीनगर में पढ़ाई कर रहे हिमाचली विद्यार्थियों को सुरक्षित वापस लाने का आग्रह किया।

उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि इन विद्यार्थियों के अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगभग 103 विद्यार्थी जम्मू-कश्मीर में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और भारत-पाकिस्तान के मध्य बढ़ रहे तनाव के दृष्टिगत इनके परिजन अत्यंत चिंतित हैं और बच्चों की सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विद्यार्थियों  की सुरक्षा और कुशलता राज्य सरकार के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार इस दिशा में हरसंभव कदम उठाएगी। उन्होंने मुख्य सचिव को तत्काल आवश्यक कदम उठाने और विद्यार्थियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...