भारतीय किसान संघ ने की कृषि विद्युत दरों में भारी वृद्धि की निंदा, सरकार से तत्काल वापसी की मांग

--Advertisement--

नेरचौक – अजय सूर्या

भारतीय किसान संघ, हिमाचल प्रदेश के महामंत्री उमेश सूद ने राज्य सरकार द्वारा कृषि विद्युत कनेक्शन पर प्रति यूनिट दरों में लगभग दस गुना वृद्धि को “किसान विरोधी कदम” करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने सरकार से इस “पिछले दरवाजे से” की गई वृद्धि को तुरंत वापिस लेने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि अब तक राज्य सरकार किसानों को कृषि कार्यों हेतु विद्युत आपूर्ति 0.50 पैसे प्रति यूनिट की दर से उपलब्ध करवा रही थी। लेकिन हाल ही में इस दर को बढ़ाकर 5.05 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया है। यह वृद्धि प्रदेश भर के उन किसानों को प्रभावित कर रही है, जिन्होंने खेती-बाड़ी, पशुपालन और घरेलू कृषि आधारित कुटीर उद्योगों के लिए कृषि विद्युत कनेक्शन ले रखे हैं।

भारतीय किसान संघ का कहना है कि यह वृद्धि बिना किसी सार्वजनिक नोटिफिकेशन के की गई है, जो कि किसान हितों के विरुद्ध है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार एक सप्ताह के भीतर इस निर्णय को वापिस नहीं लेती है, तो राज्य भर के सभी जिला केंद्रों पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...