इंदौरा में मिला पाकिस्तानी मिसाइल का टुकड़ा, आसपास के गांवों में दहशत

--Advertisement--

इंदौरा – मोनू ठाकुर

‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के बाद बौखलाए पाकिस्तान की तरफ से बीते वीरवार को पंजाब के कई शहरों को मिसाइलों और ड्रोन हमलों से निशाना बनाने की कोशिश की गई हालांकि, भारतीय सेना की मुस्तैदी और शौर्य ने दुश्मन के नापाक मंसूबों को पूरी तरह विफल कर दिया।

भारतीय सेना ने आसमान में ही पाकिस्तान की कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर ध्वस्त कर दिया, जिससे बड़े पैमाने पर तबाही टल गई। इस नाटकीय घटनाक्रम में हिमाचल प्रदेश के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अट्टहाड़ा पुल के पास एक ऐसी मिसाइल का टुकड़ा मिला है, जिसे भारतीय सेना ने हवा में ही नष्ट कर दिया था।

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से दागी गई इस मिसाइल को पठानकोट आर्मी के जांबाज जवानों ने अपनी अचूक मारक क्षमता से हवा में ही बेअसर कर दिया था। बावजूद इसके इसका एक बड़ा टुकड़ा अट्टहाड़ा पुल के नजदीक आ गिरा, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आ गई।

डीएसपी विशाल वर्मा के बोल

डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि क्षेत्र को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है और भारतीय सेना को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। सेना की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन कर रही हैं और मिसाइल के टुकड़े की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...