रक्षा नहीं केवल सेना का दायित्वः ABVP की युवाओं से “सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल”में सहभागिता की अपील:

--Advertisement--

अभाविप ने ‘सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल’ में सहभागिता करने के लिए युवाओं-विद्यार्थियों को किया आह्वान, देशभर में 7 मई को सिविल डिफेंस अभ्यास, अभाविप ने विद्यार्थियों से निभाने को कहा राष्ट्रधर्म

शिमला – नितिश पठानियां

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने बयान जारी करते हुए कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 7 मई 2025 को देशभर में आयोजित की जा रही ‘सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल’ में युवाओं-विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया है।

हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और सीमा पार से बढ़ते सुरक्षा खतरे जिनमें साइबर हमले और शत्रुतापूर्ण गतिविधियाँ भी शामिल हैं, के अंतर्गत यह राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल नागरिक और संस्थागत तंत्र की तैयारियों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक आवश्यक कदम है।

इस अभ्यास में एयर रेड वॉर्निंग सायरन का परीक्षण, क्रैश ब्लैकआउट अभ्यास, नागरिकों की सुरक्षित निकासी का पूर्वाभ्यास, और विद्यार्थियों व आम नागरिकों को आपात स्थिति में सुरक्षा के उपाय सिखाने का प्रशिक्षण सम्मिलित है। साथ ही रेडार स्टेशन, पावर प्लांट्स जैसी महत्त्वपूर्ण संस्थाओं को छिपाने हेतु रणनीतिक कैमोफ्लाज तकनीकों का अभ्यास भी किया जाएगा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मानती है कि राष्ट्रीय सुरक्षा केवल हमारी सेना की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक विशेषकर युवा वर्ग का साझा उत्तरदायित्व है। हमारे विद्यालय,महाविद्यालय और विश्वविद्यालय ऐसे केंद्र बनने चाहिए जो जागरूकता,सतर्कता और तैयारियों का प्रतीक हों।

अभाविप देशभर के विद्यार्थियों, युवाओं और शैक्षणिक संस्थानों से आह्वान करती है कि वे इस ‘मॉक ड्रिल’ में पूरी सक्रियता से भाग लें, प्रशिक्षण को गंभीरता से लें, और एक सजग,अनुशासित एवं सुरक्षित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ।

अभाविप के प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने कहा, “अभाविप ‘सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल’ का स्वागत करती है, हम सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों से आह्वान करते हैं कि वे इस अभियान में पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ भाग लें और ‘सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।

देश के नागरिकों को आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहना होगा। वर्तमान का भारत आंतकी घटनाओं का मुंहतोड़ प्रतिकार करने में सक्षम है। देश के प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका के प्रति सजग रहना होगा।”

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...