हिमाचल की धरती फिर चमकी: “मंडी की बेटी, हमीरपुर की बहू डॉ. नीलम का एनसीईआरटी में चयन

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

मंडी जिले के बल्ह उपमंडल के कसारला गांव की डॉ. नीलम ने पूरे हिमाचल का मान बढ़ा दिया है। सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मथुरा दास व मीना देवी की सुपुत्री और हमीरपुर की बहू डॉ. नीलम का चयन भारत सरकार के प्रतिष्ठित संस्थान एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए हुआ है।

26 अप्रैल 2025 को आयोजित 15वें रोजगार मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नीलम सहित देशभर के नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

डॉ. नीलम ने अपनी आरंभिक शिक्षा मंडी जिला से प्राप्त की। वर्ष 2010 में नेट जेआरएफ पास करने के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की और इसके पश्चात् 7 वर्षों तक अभिलाषी शिक्षण संस्थान में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर सेवाएं दीं।

अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, गुरुजनों, भाई-बहनों, जीवन साथी और उन सभी लोगों को दिया जिन्होंने हर मोड़ पर उन्हें आगे बढ़ने और सीखने के लिए प्रेरित किया। हिमाचल की इस होनहार बेटी को बधाई — यह सफलता प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरा बोलेरो कैंपर, 18 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा सामने...

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात! भाई ने पत्नी संग मिलकर की छोटे भाई की हत्या, झील में फेंकी लाश

हिमाचल प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात...

नालागढ़ में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, बद्दी पुलिस ने डेढ़ करोड़ की संपत्ति की सीज

नालागढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...