देश में हो रही आत्मनिर्भर हिमाचल के मॉडल की सराहना: केवल सिंह पठानियां 

--Advertisement--

पर्यटन और सुखाश्रय योजना को लेकर उत्तराखंड के सीएम धामी से हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क 

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने सोमवार को देहरादून में आयोजित एशियन सब जूनियर एवं जूनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से औपचारिक भेंट की।

यह जानकारी देते हुए उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि उत्तराखंड के सीएम के साथ हिमाचल तथा उत्तराखंड के पर्यटन विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के धामों तथा हिमाचल के शक्ति पीठों में देश भर से लाखों लोग तीर्थाटन के लिए आते हैं तथा दोनों ही राज्यों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खु के नेतृत्व में पर्यटन को विकसित करने के लिए कृत संकल्प है तथा पहाड़ी राज्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत के रूप में आगे आया है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सीएम को हिमाचल के पर्यटन विकास के मॉडल को लेकर विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई तथा इस बावत पहाड़ी राज्यों में पर्यटन को विकसित करने के लिए संयुक्त प्रारूप तैयार करने पर भी बातचीत हुई ताकि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें तथा पहाड़ी राज्य आत्मनिर्भर हो सकें।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि उत्तराखंड के सीएम ने हिमाचल की सुख आश्रय योजना के बारे में भी विस्तार से चर्चा करते हुए इन प्रयासों को बेहतर बताया है।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि सुख की सरकार के हिमाचल के आत्म निर्भर मॉडल को लेकर देशभर में चर्चा हो रही है यही कारण हैं कि देश की प्रतिष्ठित संस्थाओं ने भी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के प्रयासों को सराहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...