ममता फिर हुई शर्मसार, नहर किनारे झाड़ियों में मिला नवजात बच्ची का शव

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

जिला चम्बा के संगेरा में एक नवजात शिशु (बच्ची) का शव नहर के किनारे मिला है। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जिले की प्लयूर पंचायत के संगेरा बड़ोह के मध्य से गुजर रही पन विद्युत परियोजना की नहर किनारे सोमवार शाम को किसी व्यक्ति ने नवजात बच्ची का शव देखा। इसकी सूचना संबंधित पंचायत प्रधान को दी।

सूचना मिलने के बाद पंचायत प्रधान मौके पर पहुंचे। नवजात बच्ची को किसी ने नहर किनरे झाड़ियों में फैंक दिया था। प्रधान ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ लोगों से भी पूछताछ की। इसके बाद नवजात बच्ची का शव मैडिकल कॉलेज चम्बा लाया है।

वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा वर्कर के माध्यम से संबंधित क्षेत्र की पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

एसपी अभिषेक यादव के बोल 

एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ मैडिकल कॉलेज चम्बा लाया है। जहां पर उसका मैडिकल करवाया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...