चूड़धार यात्रा पर टैक्स : भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने सुक्खू की औरंगजेब से की तुलना

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से करते हुए चूड़धार यात्रा पर लगाए गए टैक्स को हिंदू विरोधी कदम बताया है।

शुक्ला ने कहा कि औरंगजेब ने तो केवल हिंदुओं पर जजिया कर लगाया था, लेकिन सुक्खू सरकार ने कांग्रेस की केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर श्रद्धालुओं के साथ-साथ चूड़धार जाने वाले घोड़े और खच्चरों पर भी टैक्स लगा दिया।

भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिरगुल महाराज के दर्शन के लिए चूड़धार आते हैं, जहां किसान अपनी पहली फसल का हिस्सा भगवान को अर्पित करते हैं। ऐसे श्रद्धालु भक्तों पर टैक्स लगाकर सुक्खू सरकार ने उनकी आस्था पर प्रहार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वन विभाग द्वारा चूड़धार यात्रा पर 10 से 500 रुपये तक का टैक्स विभिन्न श्रेणियों में लगाया गया है। प्रेम शुक्ला ने इसे धार्मिक आस्थाओं पर सीधा प्रहार बताते हुए कहा कि यह निर्णय कांग्रेस की हिंदू विरोधी सोच को उजागर करता है।

हालांकि, मुख्यमंत्री सुक्खू का कहना है कि यह टैक्स ईको टूरिज्म के तहत केवल पार्टी करने के इरादे से आने वाले बाहरी राज्यों के पर्यटकों पर लगाया गया है, न कि श्रद्धालुओं पर।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...