देहरा में पैट्रोल पंप पर खड़ी कार में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

कांगड़ा जिला के उपमंडल देहरा में एनएच 503 पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब परमार फिलिंग स्टेशन देहरा में तेल भरवाने आई एक कार में अचानक आग लग गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से समय रहते कार को पैट्रोल पंप से दूर स्थित बसेरा होटल की खाली पार्किंग में ले जाकर बड़ा नुक्सान टाल दिया गया।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं एक राहगीर लक्की ने तुरंत फायर ब्रिगेड देहरा को सूचना दी। कुछ ही मिनटों में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया।

देहरा फायर पोस्ट इंचार्ज के बोल

फायर पोस्ट देहरा के इंचार्ज सुजान सिंह व दिलबाग सिंह ने बताया कि आग से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ और समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया। उन्होंने बताया कि अब क्षेत्र में फायर सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में लोग अतिरिक्त सतर्कता बरतें। अपने घरों के आसपास सूखे पत्ते या कूड़े के ढेर न लगाएं और न ही खुले में आग जलाएं, क्योंकि इससे आग फैलने का खतरा बना रहता है।

उन्होंने देहरा क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि किसी भी आगजनी की घटना की जानकारी तुरंत फायर पोस्ट देहरा के दूरभाष नंबर 01970-233003 पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मनोकामना: ऋषिकेश से दौड़ा चला आया परिवार, पावन पिंडी पर अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के...

नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया, फिर होटल में ले गया, आरोपी फरार

हिमखबर डेस्क हिमाचल के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने...

HPU में पढ़ाई हुई महंगी: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया फीस स्ट्रक्चर जारी, जानें किस कोर्स की कितनी बढ़ी फीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...