युवती ने पटवारी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज

--Advertisement--

युवती ने पटवारी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ पटवार सर्कल में कार्यरत पटवारी के खिलाफ एक युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पुलिस थाना पांगी में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को युवती अपना हिमाचली बोनाफाइड व अन्य सर्टीफिकेट बनवाने के लिए पटवार कार्यालय पहुंची तो पटवारी ने युवती को अपने रैजीडैंस बुलाया और वहां पर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

उसके बाद युवती ने देर शाम को पुलिस थाना पांगी में उक्त पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी विजय कुमार के बोल

पुलिस थाना पांगी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...