भरमौर-पठानकोट हाईवे पर हादसा, कार खाई में गिरने से दो लोगों की माैत

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा पठानकोट राष्ट्रीय मार्ग एनएच 154 ए पर स्थित गांव लाहड़ के साथ लगते दवालु पुल पर एक मारुति कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा लुढ़की जिसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत एवं अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मारुति कार एचपी 39 ए 7914 जो बनीखेत से लाहड़ की तरफ आ रही थी अमित कुमार उर्फ लकी चला रहा था जैसे ही गाड़ी पुल के पास पहुंची गाड़ी पूर्ण रूप से अनियंत्रित हो गई अब गाड़ी गिरने की क्या वजह रही यह तो पुलिस जांच में ही साफ हो पाएगा किंतु उसमें सवार अन्य अशोक कुमार निवासी लाहड़, महेंद्र सिंह गांव त्रिठ्ठा देवराज गांव बैटणा सवार थे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों तथा पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया तथा चारों कार सवारों को सिविल हॉस्पिटल डलहौजी पंचायत जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया तथा दो कि गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया जो चंबा में अभी उपचाराधीन है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। तो वहीं दो मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। इस सारे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव द्वारा की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...